WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत को जबरदस्त फायदा, फाइनल में पहुंचना हुआ आसान
World Test Championship points table update: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के पहुंचने की राह आसान हो गई है।

World Test Championship points table update: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत हासिल की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज जीत के साथ किया। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत ने तीन दिनों में ही टेस्ट को खत्म कर दिया। भारत की इस जीत के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी बने। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अपना दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया।

ऑस्ट्रेलिया पर जीत से मिला फायदा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल करने से भारतीय टीम को बड़ा फायदा पहुंचा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत के अंक बेहतर हो गए हैं। फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद अब और बढ़ गई है। वहीं इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की जीत प्रतिशत अंक 75.56 फीसदी से घटकर 70.83 फीसदी हो गया है। जबकि भारत की जीत प्रतिशत अंक में बढ़ोतरी हुई है।

अंक तालिका का ऐसा है हाल
हार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है। भारत 111 अंक के साथ इस तालिका में नंबर दो पर मौजूद है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भारत को तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं। अगर भारत इन तीन टेस्ट में से दो में जीत हासिल कर लेता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर लेगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है।

इंग्लैंड में खेला जाएगा WTC फाइनल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। मौजूदा समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत ने चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब 17 फरवरी से दिल्ली के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत की कोशिश दूसरे टेस्ट को भी अपने नाम करने की होगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमटी थी, जवाब में भारतीय टीम ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications