WTC Points Table: इंग्लैंड की हार के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव, भारत को हुआ जबरदस्त फायदा

India vs England, 4th Test: टीम इंडिया ने सोमवार को रांची में चौथे टेस्ट में मेहमान टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।मेजबान टीम को हैदराबाद में सीरीज का पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मौजूदा सीरीज के लिए युवाओं पर भरोसा किया और निर्णय का फल मिला।

भारत ने मजबूत किया अपना स्थान
इस जीत के साथ भारत ने 2023-25 चक्र के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान मजबूत कर लिया। आठ मैचों में पांच जीत के साथ भारत का पॉइंट्स परसेंटेज सिस्टम (PCT) 59.52 से बढ़कर 64.58 हो गया। न्यूजीलैंड 75 पीसीटी के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में टॉप पर है। कीवी टीम ने मौजूदा चक्र में अपने चार में से तीन मैच जीते हैं। इंग्लैंड का पीसीटी हार के बाद 21.88 से 21 हो गया है।

India vs England

जानिए अंक तालिका में कौन, कहां?
आईसीसी डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है जबकि, भारत दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के बाद चौथे नंबर पर बांग्लादेश और पांचवें नंबर पर पाकिस्तान का स्थान है।

शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की मजूबत साझेदारी की मदद से भारत ने सोमवार को रांची में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। 192 रनों का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा ने 55 और यशस्वी जयसवाल ने 37 रन बनाकर शानदार शुरुआत दी। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के बाद भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सीरीज में भारत की इंग्लैंड पर 3-1 की अजेय बढ़त
हालांकि, भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, टीम इंडिया ने जल्दी-जल्दी विकेट खोना शुरू कर दिया और लेकिन गिल (52*) और ज्यूरेल (39*) ने नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने तीन विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+