WTC 2023 Final: 'उपकप्तान कहां है?', फाइनल टक्कर के लिए भारतीय टीम तैयार, फैंस ने BCCI को निशाने पर लिया
World Test Championship Final: भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने इसकी जानकारी शेयर की है।

WTC 2023 Final, india vs ausralia 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून, 2023 से लंदन के 'द ओवल' में खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हाल ही में दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेला गया था, जिसमें भारत को जीत मिली थी।
रहाणे की वापसी: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी। लंबे समय बाद भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। पिछले सीरीज में टीम के साथ पहली बार टेस्ट खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सूर्यकुमार की जगह रहाणे को मौका दिया गया है।
उपकप्तान का नहीं हुआ ऐलान: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में बीसीसीआई ने टीम के उपकप्तान का ऐलान नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम की उकप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई थी। लेकिन वह लगातार फ्लॉप होने के बाद टीम से बाहर कर दिए गए थे। जिसके बाद पुजारा को उपकप्तान बनाया गया था।
फैंस उठा रहे हैं सवाल: सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के ऐलान में उपकप्तान का नाम नहीं होने पर फैंस हैरानगी जता रहे हैं। फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी किसी भी खिलाड़ी को नहीं दी गई है। फैंस बीसीसीआई के इस फैसले को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियां जाहिर कर रहे हैं।
तेज गेंदबाजों का रहेगा दबदबा: भारत ने द ओवल की तेज पिच के लिए पांच तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में चार स्टार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. जिसमें कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड शुमार शामिल हैं।
भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क और डेविड वॉर्नर।












Click it and Unblock the Notifications