IND vs AUS: चार बल्लेबाज जो WTC Final 2023 में कर सकते हैं कमाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में लंदन के ओवल में कौन से बल्लेबाज टॉप की बल्लेबाजी कर सकते हैं, आइए देखते हैं इस हाई प्रोफाइल मैच में किन बल्लेबाजों पर हमारी नजरें रहने वाली है।

WTC Final 2023 Top Batter: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले का मंच लंदन के ओवल में पूरी तरह से सज चुका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की टीमें न्यूट्रल जगह पर एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार है।
टेस्ट क्रिकेट प्रेमियों के लिए इससे बेहतरीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला नहीं हो सकता था, जहां वे दोनों टीमें पहुंची है जिनके बीच पिछले कुछ सालों में रेड बॉल फॉर्मेट की सबसे बेहतरीन प्रतिद्वंदिता देखने के लिए मिली है। लंदन के ओवल में इस मुकाबले के दौरान 5 दिन के मैच में कौन से बल्लेबाज सबसे शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, इस पर पर नजर डालते हैं।
1. स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज खिलाड़ी दुनिया में किसी भी मैदान पर रन बनाना जानता है और ओवल में तो उन्होंने 97.75 की औसत से बल्लेबाजी की है। स्टीव स्मिथ बहुत ही खतरनाक टेस्ट बल्लेबाज हैं जिन्होंने 96 मैचों में लगभग 60 की औसत से 8752 रन बनाए हुए हैं।
2. विराट कोहली- विराट कोहली भी आधुनिक दौर के एक और महान बल्लेबाज हैं जिन्हें कंगारूओं के खिलाफ खेलना तो खासतौर पर पसंद है। विराट ने कंगारुओं के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों में 48.27 के औसत के साथ 1979 रन बनाए हैं।
3. रोहित शर्मा- रोहित शर्मा आईपीएल में बहुत अच्छे फॉर्म में नहीं थे लेकिन यह टेस्ट मैच है और उन्होंने इंग्लैंड में 2021 के दौरे पर 52.57 की औसत के साथ शानदार बल्लेबाजी की थी। यह रोहित का 50वां मैच भी होगा जहां उन पर नजर रहेगी।
4. ट्रेविस हेड- हेड ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर के अटैकिंग बल्लेबाज के तौर पर सामने आए हैं जिन्होंने पिछले 2 सालों में 52.52 की औसत से बल्लेबाजी की है। हेड ने पिछले टेस्ट मैचों में अपनी शानदार फॉर्म दिखाई है। ये खिलाड़ी 36 मैचों में 45.4 की औसत के साथ 2361 रन कर चुका है। उनका स्ट्राइक रेट करीब 61 का है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications