Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, श्रीलंका vs नीदरलैंड, आयरलैंड vs यूएसए
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Netherlands vs Sri Lanka, United States vs Ireland: वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में दो बड़े मैच होने हैं।
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Netherlands vs Sri Lanka, United States vs Ireland: वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का सुपर सिक्स राउंड शुरू किया जा चुका है। छह टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। शुक्रवार यानी 30 जून को सुपर सिक्स का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमों को जीत की तलाश: श्रीलंका और नीदरलैंड दोनों ही टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर अपनी स्थिति को और बेहतर बनाने की होगी। नीदरलैंड के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। श्रीलंका ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में खेले गए अब तक के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका की कोशिश अपने बेहतरीन प्रदर्शन को आज भी जारी रखने की होगी।

श्रीलंका ने जीते सभी मैच: श्रीलंका ने अपने सभी चार ग्रुप मैच जीते और अपने ग्रुप में टॉप पर रही। नीदरलैंड चार में से तीन गेम जीतकर ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही। नीदरलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को सुरपओवर में हराकर एक बड़ा उलटफेर किया था। वहीं आज दिन के एक और मुकाबले में आयरलैंड की टीम संयुक्त राज्य अमेरिका यानी यूएसए के खिलाफ अपना दमखम दिखाएगी।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा।
नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), मैक्स ओ'डॉउड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीडे, वेस्ले बर्रेसी, तेजा निदामानुरु, शारिज़ अहमद, आर्यन दत्त, लोगान वैन बीक, साकिब जुल्फिकार, क्लेटन फ़्लॉइड।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन; पॉल स्टर्लिंग, एंडी मैकब्राइन, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।
संयुक्त राज्य अमेरिका की प्लेइंग इलेवन: स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, सैतेजा मुक्कामल्ला, एरोन जोन्स (कप्तान), गजानंद सिंह, शायन जहांगीर (विकेटकीपर), निसर्ग पटेल, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, काइल फिलिप।












Click it and Unblock the Notifications