World Cup: मोहम्मद रिज़वान ने हमास आतंकियों को बताया भाई-बहन, शतक भी कर दिया समर्पित
Muhammad Rizwan: श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड को मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को क्रैम्प आए थे। वह मैदान पर लेट गए थे और फोटो भी वायरल हुए थे। हालांकि इन सबके बाद भी रिजवान अपनी टीम को बड़ा लक्ष्य हासिल कराने में सफल रहे थे। इस बीच अख्तर ने रिजवान के क्रैम्प कप लेकर बयान दिया और रिजवान ने जीत और शतक गाजा को समर्पित कर दिया।
शोएब अख्तर ने रिजवान के क्रैम्पस को लेकर प्रतिक्रिया दी है। अख्तर का मानना है कि लगातार बैटिंग करने से ऐसा होता है। अपने यूट्यूब वीडियो में अख्तर ने कहा कि रिजवान को अक्सर क्रैम्प आते हैं। मैं समझता हूं कि आप बड़ी यूनिट नहीं हो और 50 ओवर कीपिंग के बाद शतक जड़ने पर बॉडी की डिमांड ऐसी हो जाती है।

अख्तर ने कहा कि चेन्नई की गर्मी में केएल राहुल ने भी कीपिंग की थी और लगभग शतक जमा दिया था। रिजवान ने दूसरी पारी में जिस तरह से बैटिंग की, वह काफी अहम थी। उनकी धाकड़ बैटिंग की वजह से ही पाकिस्तान ने मैच में श्रीलंका को हरा दिया।
अख्तर ने कहा कि रिजवान ने 70 का आंकड़ा पार करने के बाद जिस तरह से बैटिंग की, वह देखने लायक थी। उन्होंने अपने देश के लिए खेलते हुए जीत सुनिश्चित कर दी। गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराते हुए वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया।
इस बीच रिजवान ने पाकिस्तान की जीत और अपने शतक को इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष से जोड़ दिया। रिजवान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर ख़ुशी है। इसे आसान बनाने के लिए अब्दुल्लाह शफीक और हसन अली को क्रेडिट जाता है। हैदराबाद में लोगों ने जो प्यार और आथित्य दिखाया, उसके लिए धन्यवाद।
हमास आतंकियों ने इजराइल पर जिस बर्बरता से हमला किया और नागरिकों को बंधक बनाया है, एक तरह से रिजवान ने उन आतंकियों को यह जीत समर्पित कर दी है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ताजा मामला हमास और इजराइल के बीच ही है। अपरोक्ष रूप से रिजवान ने हमास का समर्थन कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications