World Cup 2023: विश्वकप की टीम में इन खिलाड़ियों की एंट्री चौंका सकती है
विश्वकप के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान होगा, जिसपर हर किसी की नजर रहेगी। मौजूदा समय में भारतीय टीम एशिया कप खेल रही है और नेपाल के खिलाफ मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करके सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय शीर्ष बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था, ऐसे में आज किन खिलाड़ियों को चुना जाएगा
यह देखना दिलचस्प होगा। माना जा रहा है कि बीसीसीआई कुछ ऐसे नाम को टीम में शामिल कर सकती है जोकि चौंका सकते हैं और कुछ ऐसे खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। आज हम उन्हीं खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा करेंगे।

बीसीसीआई विश्वकप के लिए 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान करेगी। चयनकर्ता टीम को बैलेंस करने की कोशिश करेंगे ताकि विश्वकप में एक मजबूत टीम को उतारा जा सके। एशिया कप में चयनकर्ताओं ने 17 खिलाड़ियों को चुना है। माना जा रहा है कि इन्ही 17 खिलाड़ियों में से ही विश्वकप की टीम का ऐलान किया जा सकता है।
अक्षर पटेल या कुलदीप चहल
आज होने वाले टीम इंडिया के ऐलान में अक्षर पटेल को जगह मिल सकती है। आईपीएल से लेकर अभी तक अक्षर अच्छा खेलते आ रहे हैं। ऐसे में अक्षर पटेल को टीम में जगह मिल सकती है। अक्षर ना सिर्फ गेंदबाजी बल्कि अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
तिलक वर्मा या यशस्वी जयसवाल
इसके अलावा तिलक वर्मा के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि देखे वाली बात यह है कि उन्हें किस खिलाड़ी की जगह शामिल किया जाएगा। तिलक वर्मा के अलावा यशस्वी जयसवाल के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल में अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है।
शिखर धवन
हालांकि शिखर धवन लंबे समय से टीम से बाहर हैं और उन्हें पिछली कई सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली है। लेकिन आईपीएल में वह जबरदस्त फॉर्म में थे। जिस तरह से शुभमन गिल का फॉर्म है उसे देखते हुए शिखर धवन का नाम चर्चा में आ सकता है। वैसे तो इस बात की संभवना कम है कि उनके नाम पर चर्चा हो, लेकिन चयनकर्ता उन्हें टीम में एक विकल्प के तौर पर शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं। लिहाजा उनके नाम पर भी लोगों की नजर होगी।
क्या होगी चयनकर्ताओं की सोच
टीम इंडिया का ऐलान करते समय चयनकर्ता इस बात का ध्यान रखेंगे कि भारत के पास 8वें नंबर तक बल्लेबाजी हो, कम से कम चार तेज गेंदबाज हों, तीन स्पिन गेंदबाज हों। ऐसे में जो खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं उन्हें दूसरे खिलाड़ियों की जगह वरीयता दी जाएगी। इस लिहाज से अक्षर पटेल, तिलक वर्मा,हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर सबसे अहम खिलाड़ी हैं। संभावना हैं कि इन पांच में चार खिलाड़ियों का चयन लगभग तय है।












Click it and Unblock the Notifications