SA vs BAN Highlights: बांग्लादेश को 149 रन से मिली हार, साउथ अफ्रीका ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
World Cup 2023, SA vs BAN Match Today Highlights: बांग्लादेश को 149 रनों से हराकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर पर दो अपना स्थान बना लिया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने 383 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 233 रनों पर ऑल आउट हो गई और 149 रनों से मैच हार गई।

मैच के लाइव अपडेट्स आप यहाँ देख सकते हैं, कृपया पेज को रिफ्रेश करें
LIVE Feed
अफ्रीका को मिली जीत
बांग्लादेश को 149 रनों से हराकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर पर दो अपना स्थान बना लिया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने 383 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 233 रनों पर ऑल आउट हो गई और 149 रनों से मैच हार गई।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सहित सभी टीमों को पछाड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने बल्ले के साथ दमदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाने का काम किया। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के कप्तान का यह फैसला दक्षिण अफ्रीका के हित में गया।
मुश्फिकुर रहीम आउट
बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम से टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन इस बड़े लक्ष्य को पीछा करते हुए मुश्फिकुर रहीम 8 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके साथ ही बांग्लादेश की जीत के उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा। मुश्फिकुर रहीम को गेराल्ड कोएत्जी ने बाउंड्री लाइ पर कैच आउट कराया।
डी कॉक का गरज रहा बल्ला
साउथ अफ्रीका ने पांच मुकाबले खेले हैं। 5 में से तीन मैचों में क्विंटन डी कॉक के बल्ले से शतक आया है। अपना अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications