SA vs BAN: वर्ल्ड कप में नंबर वन बन गई दक्षिण अफ्रीका की टीम, भारत-ऑस्ट्रेलिया सहित सभी टीमों को पछाड़ा

South Africa vs Bangladesh, 23rd Match: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने बल्ले के साथ दमदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाने का काम किया। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के कप्तान का यह फैसला दक्षिण अफ्रीका के हित में गया।

क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शतक: साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग कर रहे हैं क्विंटन डी कॉक ने एक बार फिर से टीम को अच्छे शुरुआत दिलाई। क्विंटन डी कॉक ने इस वर्ल्ड कप में तीसरा शतक जड़ने में सफलता हासिल की। साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में क्विंटन अब नंबर वन पर आ गए हैं। डी कॉक ने वर्ल्ड कप 2023 में तीन शतक अपने नाम दर्ज कर लिया है।

South Africa vs Bangladesh 1

दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास: बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान साउथ अफ्रीका ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल साउथ अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक बार 350 से अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका ने अब तक आठ बार 350 का स्कोर पार किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार वनडे वर्ल्ड कप में 350 से अधिक रन बनाए हैं। जबकि भारतीय टीम ने ऐसा चार बार किया है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के नाम ये कारनामा तीन बार किया है। जबकि श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार 350 से अधिक का स्कोर वर्ल्ड कप में बनाया है।

शानदार गुजरा है वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका के लिए साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप शानदार गुजर रहा है। हालांकि नीदरलैंड जैसी छोटी टीम से साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भी साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। जिसमें से तीन में उन्हें जीत हासिल हुई है और बांग्लादेश के खिलाफ भी वह जीत के बेहद करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+