SA vs BAN: वर्ल्ड कप में तोप जैसा गरज रहा डी कॉक का बल्ला, जड़ दिया तीसरा शतक
South Africa vs Bangladesh, 23rd Match: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डी कॉक ने मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। बांग्लादेश के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने अपने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया। डी कॉक ने 6 चौके 4 चौके की मदद से 101 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक का यह तीसरा शतक है। साल 2023 से पहले किसी भी वनडे वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने शतक नहीं जड़ा था।
वर्ल्ड कप का तीसरा शतक: इस साल वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक साउथ अफ्रीका ने पांच मुकाबले खेले हैं। 5 में से तीन मैचों में क्विंटन डी कॉक के बल्ले से शतक आया है। अपना अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं। क्विंटन डी कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक जड़ दिया है।

वनडे से लेने वाले हैं संन्यास: वनडे वर्ल्ड कप में यह उनका यह उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है। डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इससे पहले डी कॉक के बल्ले से शतक देखने को मिला था। साल 2013 में वनडे में डेब्यू करने वाले क्विंटन डी कॉक ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलने का काम किया है।
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications