'इन चार टीमों को मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री', 'दादा' ने वर्ल्ड कप को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Sourav Ganguly Picks His 2023 ODI World Cup Semi-Finalists: अक्टूबर-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। भारत के जिन मैदानों पर वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाने हैं, उन मैदानों को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। भारत के अलग-अलग शहरों में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे।
दिग्गजों की राय: वर्ल्ड कप को लेकर लगातार क्रिकेट के दिग्गज अपनी राय दे रहे हैं। दुनियाभर के पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप का फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है। भारतीय खिलाड़ी को अपने घरेलू मैदान पर खेलने की आदत है, जिस वजह से वह वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद से बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

गांगुली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी वर्ल्ड कप को लेकर अपनी राय रखी है। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मैच में सौरव गांगुली ने टीम के लिए अहम रन जोड़े थे।
इन टीमों को बताया बेस्ट: 5 अक्टूबर से होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा टीमों के बारे में बताया। Rev Sportz को दिए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने सेमीफाइनलिस्ट टीमों का नाम बताया। उन्होंने कहा कि अभी टॉप की चार टीमों के बारे में बताना मुश्किल है, लेकिन पांच टीमों के साथ जाना चाहूंगा।
भारत-पाकिस्तान सहित इन टीमों पर जताया भरोसा: सौरव गांगुली ने भारत-पाकिस्तान सहित इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को अपना पसंदीदा टीम बताया है। गांगुली के मुताबिक इन पांच में से कोई चार टीमें सेमीफाइनल के लिए एंट्री कर सकती है। भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका ने पहले ही वर्ल्ड कप में जगह बना ली थी। जबकि श्रीलंका और नीदरलैंड्स की टीम क्वालीफाई राउंड खेलने के बाद यहां तक पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications