India Vs Sri Lanka: भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

India Vs Srilanka: विश्वकप में टीम इंडिया का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। एक के बाद एक लगातार 7 लीग मैचों में जीत दर्ज करके भारतीय टीम ने विश्वकप के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की है। इस जीत के साथ ही भारत की विश्वकप जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है। भारत विश्वकप से सिर्फ दो कदम दूर है।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने एक तरफ जहां रनों का अंबार लगाया तो दूसरी तरफ गेंदबाजों ने एक बार फिर से श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल मुकाबले का खौफनाक मंजर दिखाया। पूरी श्रीलंका की टीम महज 19.4 ओवर में 55 रन के स्कोर पर सिमट गई।

india vs sri lanka

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में जहां मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए थे तो आज विश्वकप के इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट झटके। हालांकि मोहम्मद सिराज ने इस मैच में तीन विकेट अपने नाम किए। मैच में दबरदस्त गेंदबाजी के लिए शमी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने इस विश्वकप में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। श्रीलंका के मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने आइए डालते हैं एक नजर

श्रीलंका के न्यूनतम वनडे टोटल
43- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2012
50- भारत के खिलाफ, 2023
55- भारत के खिलाफ 2023
55- वेस्टइंडीज के खिलाफ, 1996
67- इंग्लैंड के खिलाफ, 2014
73- भारत के खिलाफ, 2023

वनडे में भारत के लिए पांच बार 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज
4-मोहम्मद शमी
3- जवागल श्रीनाथ
3- हरभजन सिंह

विश्वकप में सर्वाधिक बार 5 विकेट
3- मिचेल स्टार्क
3- मोहम्मद शमी

विश्वकप में न्यूनतम स्कोर (पूर्णकालिक सदस्य)
55- श्रीलंका, भारत के खिलाफ
58- बांग्लादेश, वेस्टइंडीज के खिलाफ
74- पाकिस्तान, इंग्लैंड के खिलाफ

वनडे में सबसे बड़े अंतर से जीत
317- भारत बनाम श्रीलंका
309- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड
304- जिम्बाब्वे बनाम यूएई
302- भारत बनाम श्रीलंका
290- न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड
275- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान

विश्वकप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
45- मोहम्मद शमी
44- जहीर खान
44- जवागल श्रीनाथ
33- जसप्रीत बुमराह
31- अनिल कुंबले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+