Australia Vs England: विश्वकप में लगातार 5वीं हार के साथ इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
विश्वकप में इंग्लैंड का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। पिछली बार विश्वकप जीतने वाली टीम का यह हश्र होगा, यह शायद ही किसी ने सोचा हो। इंग्लैंड की टीम इस विश्वकप में अभी तक सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज कर सकी है।
विश्वकप में इंग्लैंड की टीम को सिर्फ एक जीत मिली है और वह है बांग्लादेश के खिलाफ। बाकी की सभी 7 टीमों ने इंग्लैंड को हराया है। पिछले पांच मैचों में इंग्लैंड को लगातार हार का मुंह देखना पड़ा है। विश्वकप में 7 में से 6 मैच में हारकर इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में माना जा रहा था कि इंग्लैंड शायद जाते-जाते अच्छा प्रदर्शन कर सके, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के सामने 287 का लक्ष्य रखा। लेकिन एक बार फिर से इंग्लैंड की बल्लेबाजी बिखरते नजर आए और 253 रन पर ऑलआउट हो गए। इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम विश्वकप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।
मैच में हार के बाद कप्तान जोस बटलर ने कहा कि यह निराशाजनक है। अगर आप 30 रन से हारते हैं तो कोई शिकायत नहीं कर सकते हैं। मेरे लिए बतौर कप्तान यह बुरा समय है, आप बड़ी उम्मीदों के साथ भारत आते हैं, हमने अपने साथ न्याय नहीं किया है, हर किसी को पता है कि हमने कितनी मेहनत की है, ये हार हमारे कंधों पर भारी बोझ हैं, हमने अच्छा किया, लेकिन हम और भी अच्छा कर सकते थे, हमने उन्हें छोटी-छोटी साझेदारी करने दिया। मैंने भी अच्छा खेल नहीं दिखाया। मैंने खुद को और टीम को निराश किया है। हमे अच्छा करना होगा और अगली बार और तैयारी के साथ उतरना होगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में कुछ अहम रिकॉर्ड भी बने। आइए डालते हैं एक नजर
विश्वकप में पूर्णकालिक की सर्वाधिक लगातार हार
11- अफगानिस्तान, 2019
7- श्रीलंका, 1983
6- बांग्लादेश, 2023
5- वेस्टइंडीज, 2019
5- इंग्लैंड, 2023
भारत में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक विकेट
45- एडम जैंपा
44- मिचेल जॉनसन
33- नाथन ब्रैकेन
31- पैट कमिंस
30- ग्लेन मैकग्रा, स्टीव वॉ












Click it and Unblock the Notifications