World Cup 2023: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में स्टेडियम रहा खाली, यह बड़ा कारण सामने आया

World Cup 2023: वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इसमें कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 282 रनों का स्कोर हासिल किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है।

मुकाबले के दौरान एक चीज देखने को मिली, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच इस पहले ही मैच में स्टैंड खाली रहे। दर्शकों की काफी कम संख्या का अंदाजा किसी ने नहीं लगाया होगा। हालांकि अब एक जानकारी सामने आई है।

england vs new zealand

रिपोर्ट्स के अनुसार पहले मैच के टिकट ही नहीं बिके थे। टिकटों की बिक्री नहीं होने के कारण स्टैंड्स खाली रहने की बातें सामने आ रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बोडाकदेव के बीजेपी उपाध्यक्ष ललित वाधवान के अनुसार 30 से 40 हजार महिला दर्शकों को फ्री में एंट्री दी गई है। इसके अलावा उनको चाय और लंच के कूपन भी बांटे गए हैं।

वॉलंटियर्स को नाम बताने के लिए कहा गया और टिकट दिए गए। इन महिलाओं को खाना और चाय देने का निर्णय लिया गया। हालांकि मैचों के टिकट सोल्ड आउट ही दिखे थे। अब टिकटों की बिक्री नहीं होने की बातें सामने आई हैं। वर्ल्ड के सबसे बड़े इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार से भी ज्यादा फैन्स के बैठने की व्यवस्था है। पहले मुकाबले में भारी दर्शक आने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं है। टीवी स्क्रीन पर मैच के दौरान साफ़ दिखता है कि स्टेडियम खाली है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान फैन्स ने सोशल मीडिया पर कई शिकायतें की थी। भारतीय दर्शकों ने हर बार टिकट बुकिंग नहीं होने की शिकायत की थी। बीसीसीआई ने बाद में एक ही दिन में 4 लाख टिकट बिक्री के लिए जारी किये थे। हालांकि तब भी फैन्स ने टिकट नहीं मिलने की कम्प्लेन की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+