PAK vs AFG: अफगानिस्तान की जीत में इस भारतीय का सबसे बड़ा योगदान, पाकिस्तान फोन कर पहले ही...

Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रचने का काम किया है। पाकिस्तान को 8 विकेट से पटखनी देने के बाद अफगानिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। पाकिस्तान से पहले अफगानिस्तान की टीम ने सबको हैरान करते हुए इंग्लैंड को हराने का कारनामा किया था।

अजय जडेज हैं टीम के मेंटोर: अफगानिस्तान की इस जीत के बाद भारत में भी फैंस लगतार अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम की सराहना कर रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा अफगानिस्तान टीम के मेंटोर हैं। अजय जडेजा की भी जमकर तारीफ की जा रही है। अजय जडेजा ने अफगानिस्तान की टीम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

pak vs afg 1

राशिद लतीफ से पूछा था सवाल: अफगानिस्तान टीम के मेंटोर बनने से पहले अजय जडेजा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ को फोन किया था। उन्होंने राशिद लतीफ से अफगानिस्तान की टीम के बारे में कुछ जानकारी हासिल की थी। राशिद लतीफ ने पाकिस्तान के टीवी चैनल पर एक शो के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया।

पाकिस्तन किया था फोन: पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत करते हुए राशिद लतीफ ने दावा किया कि अजय जडेजा ने अफगानिस्तान के मेंटोर बनने से पहले उन्हें कॉल किया था। जडेजा ने राशिद से पूछा था कि अफगानिस्तन की टीम कैसी है। इस पर राशिद ने जडेजा को कहा कि आप उन्हें सीखाने की कोशिश करेंगे लेकिन अंत में अफगानी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीख जाएंगे।

खिलाड़ियों ने मनया जश्न: अफगानिस्तान की जीत के बाद लगातार क्रिकेट फैंस टीम को बधाई देने का काम कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की मजबूत बॉलिंग लाइन अप के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। 283 रनों के लक्ष्य को अफगानिस्तान की टीम ने एक ओवर रहते ही हासिल कर लिया। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने मैदान पर जश्न भी बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+