IND vs BAN: केएल राहुल का करिश्माई कैच देख झूम उठीं अश्विन की वाइफ, सिराज ने मिराज को....
KL Rahul Catch: पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआती 14 ओवरों में कोई विकेट हासिल नहीं किया लेकिन बाद में धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने ड्रिंक्स के बाद विकेट झटके। स्पिनरों ने अच्छा काम किया। बाद में मोहम्मद सिराज ने भी विकेट झटका।
केएल राहुल मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गए। केएल राहुल ने हवा में गोता लगाते हुए ऐसा कैच लपका, जिससे मैदान में सनसनी फैन गई। हर कोई दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गया। बल्लेबाज मेहदी हसन को भी भरोसा नहीं हुआ कि यह कैसे हो गया।

सिराज की एक खराब गेंद लेग स्टम्प से बाहर जा रही थी। मेहदी हसन ने इसे ग्लांस करने का प्रयास किया और यह बल्ले से लगकर पीछे जा रही थी। तभी केएल राहुल ने अपना सब कुछ झोंक दिया और एक जबरदस्त डाइव लगाकर गेंद तक पहुँच गए। वह एक हाथ से कैच लेने में सफल रहे।
इस कैच के बाद हर कोई झूम उठा। अश्विन की पत्नी भी स्टैंड में थीं और वह भी खुद को नहीं रोक पाईं। केएल राहुल ने एक असम्भव कैच लेते हुए टीम इंडिया को विकेट दिला दिया। बांग्लादेश ने 93 रन बिना कोई विकेट के हासिल किये थे लेकिन बाद में टीम इंडिया ने 4 विकेट नियमित अन्तराल अपर झटके।












Click it and Unblock the Notifications