Ind vs Pak: पाकिस्तान का 'हीरो' बना जीरो, मैदान पर रोहित-विराट ने बनाया खास प्लान

world cup 2023, India vs Pakistan: पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले अब्दुल्ला शफीक भारत के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके। श्रीलंका के खिलाफ अब्दुल्ला शफीक ने शतक जड़कर टीम को रिकॉर्ड चेज करवाने में बड़ा योगदान दिया था। इस मैच में अब्दुल्ला शफीक को मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू आउट करके पवेलियन भेजने का काम किया।

शफीक ने बनाए 20 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ही सलामी बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़ने का काम किया। मोहम्मद सिराज भारत की तरफ से महंगे साबित हो रहे थे, मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक ने मिलकर तीन चौके लगा दिए थे। इसके बाद मोहम्मद सिराज पर कप्तान रोहित ने भरोसा कायम रखा और उन्हें लगातार पांच ओवर करवाएं।

ind vs pak match 1

रोहित-विराट ने बनाया प्लान: अब्दुल्ला शफीक को आउट करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली से मैदान पर काफी समय तक बातचीत की। दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने मोहम्मद सिराज को कुछ प्लान बताया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की और अब्दुल्ला शफीक एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। विराट कोहली और रोहित शर्मा की प्लानिंग के कारण भारत यह साझेदारी तोड़ने में सफल रहा।

पंड्या को भी मिला विकेट: वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद अब्दुल्ला शफीक पाकिस्तान के हीरो बन गए थे। पाकिस्तान ने टेस्ट में तो अब्दुल्ला को बहुत सारे मुकाबले में खिलाया है, लेकिन वनडे में उन्हें मैच खेलने के लिए काफी समय तक वेट करना पड़ा था। हार्दिक पंड्या ने इसके बाद भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इमाम उल हक जो की खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, हार्दिक पंड्या ने उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+