IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 97 गेंदों के बाद केएल राहुल ने जड़ा चौका, फैंस ने मनाया जश्न

India vs Australia, Final KL Rahul: फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाज मुश्किल में नजर आए। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। केएल राहुल और विराट कोहली की जोड़ी ने टीम के लिए एक अहम साझेदारी निभाने का काम किया।

97 गेंदों बाद आया चौका: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मुकाबले में बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी की। लगातार विकेट गिरने के बाद केएल राहुल पर दबाव बना हुआ था और ऐसे में उन्होंने विकेट सुरक्षित रखने के लिए बेहद संभलकर बल्लेबाजी की। एक वक्त ऐसा आया जब केएल राहुल ने 97 गेंद के बाद बाउंड्री लगाया। केएल राहुल के बाउंड्री लगाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे।

India vs Australia 1

खेली 66 रनों की पारी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में केएल राहुल ने 107 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान केएल राहुल ने सिर्फ एक चौका लगाया। केएल राहुल पिच पर जम चुके थे और अंत के ओवर में उनसे बड़े शॉट की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन वह अपनी पारी को अंजाम तक नहीं पहुंचा सके। यही वजह रहा कि भारतीय टीम एक बड़े टोटल की तरफ नहीं बढ़ पाई।

कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में लगातार बल्ले से रन बनाने का कारनामा किया। इस मुकाबले में उन्होंने 54 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक वर्ल्ड कप के एडिशन में 765 रन पूरे कर लिए। वर्ल्ड कप के एक एडिशन में इतने अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+