India Vs Afghanistan: कैसा रहेगा आज का मौसम, क्या बारिश डालेगी खलल?

विश्वकप में आज भारत का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होगा। पहले मुकाबले में जिस तरह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्वकप अभियान की जबरदस्त शुरुआत की है उसके बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।

अफगानिस्तान के साथ भारत का मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आज होने वाले मुकाबले से पहले अगर मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना बहुत कम है। weather.com के अनुसार सुबह 10.30 से 11.30 बजे के बीच हल्की बारिश हो सकती है। हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ बौझारे दिन मे हो सकती हैं।

team india

क्रिकेट फैंस को आज अफगानिस्तान और भारत के बीच पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। आज के औसत तापमान की बात करें तो यह 28 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि शाम के समय कुछ ओस गिर सकती है

आज होने वाले मैच में पिच की बात करें तो यह काली मिट्टी की बनी है और काफी अच्छे से तैयार की गई है। लिहाजा पिच पर उछाल देखने को मिल सकता है, ऐसे में गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी और बड़ा स्कोर बन सकता है। यहां पर पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 7 अक्टूबर को 428 रन का स्कोर खड़ा किया था।

विश्वकप के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को सिर्फ 199 रन पर समेट दिया था। हालांकि 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और 2 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए थे। लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने जबरदस्त पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 85 रन और केएल ने 97 रन की जबरदस्त पारी खेली।

भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ 3 वनडे खेले गए हैं। जिसमे से 2 में भारत ने जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान की टीम की बात करें तो उनकी ताकत गेंदबाजी है। टीम में राशिद खान, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी हैं। जबकि बल्लेबाजी गुरबाज जैसे बल्लेबाज चौंकाने का माद्दा रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+