World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए अंपायर्स की लिस्ट जारी, नितिन मेनन को भी मिली जगह

World Cup 2023, full list of umpires: 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के साथ ही भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है अब इन मुकाबलों में हिस्सा लेने वाले मैच रेफरी और अंपायरों के नाम भी सामने आ गए हैं। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

अंपायरों की भूमिका अहम: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अंपायरों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। ऐसे में आईसीसी ने अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है जो वर्ल्ड कप में मैच के दौरान टीम के साथ बने रहेंगे। भारत की तरफ से सिर्फ एक अंपायर को इस लिस्ट में जगह मिल पाई है। नितिन मेनन को वर्ल्ड कप मैचों के लिए सिलेक्ट किया गया है।

World Cup 2023 1

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अंपायर्स की लिस्ट: वर्ल्ड कप में कुल 16 अंपायर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के सभी 12 अंपायर और आईसीसी इमर्जिंग अंपायर पैनल के चार सदस्य शामिल हैं। आईसीसी ने शुक्रवार यानी 8 सितंबर को अंपायरों की लिस्ट की जानकारी शेयर की है। इस लिस्ट में कई देशों के दिग्गज अंपायरों को शामिल किया गया है।

इन अंपायरों को मिला मौका: क्रिस्टोफर गैफनी (न्यूजीलैंड), कुमार धर्मसेना (श्रीलंका), मरे इरास्मस (दक्षिण अफ्रीका), माइकल गॉफ (इंग्लैंड), नितिन मेनन (भारत), पॉल रीफेल (ऑस्ट्रेलिया), रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड), रिचर्ड केटलब्रो (इंग्लैंड) , रॉडनी टकर (ऑस्ट्रेलिया), जोएल विल्सन (वेस्टइंडीज), अहसान रजा (पाकिस्तान), एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका)।

इमर्जिंग पैनल से अंपायर: शरफुद्दौला इब्ने शाहिद (बांग्लादेश), पॉल विल्सन (ऑस्ट्रेलिया), एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड) और क्रिस ब्राउन (न्यूजीलैंड)।

मैच रेफरी: जैफ क्रो (न्यूजीलैंड), एंडी पायक्राफ्ट (जिम्बाब्वे), रिची रिचर्ड्सन (वेस्टइंडीज), जवागल श्रीनाथ (भारत)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+