World Cup 2023: बैजबॉल वाली चैम्पियन टीम को धो दिया, सोशल मीडिया पर इंग्लैंड का उड़ा मज़ाक

World Cup 2023, ENG vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने धमाका कर दिया। कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने इंग्लैंड के गेंदबाजी को तबाह कर दिया। धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 37 ओवरों में ही समाप्त कर दिया।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के स्टैंड-इन कप्तान टॉम लैथम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। कीवी टीम के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक जमने का मौका नहीं दिया। हालांकि इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों ने बल्ले से योगदान दिया।

world cup

इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 282 रनों का शानदार स्कोर खड़ा कर दिया। जो रूट के बल्ले से सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी आई। बैजबॉल क्रिकेट के लिए मशहूर इंग्लिश टीम से कम स्कोर की उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी। पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था।

जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम ने विल यंग का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। यहाँ से डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा डाली।

कॉनवे और रविन्द्र दोनों ने शतक जड़े और नाबाद भी रहे। कॉनवे के बल्ले से 152 रनों की नाबाद पारी आई। उनके अलावा रविन्द्र ने नाबाद 123 रनों की पारी खेली। इस तरह कीवी टीम ने 37वें ओवर में मुकाबला समाप्त कर दिया और सोशल मीडिया पर इंग्लैंड का जमकर मजाक बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+