PAK vs AFG: रो पड़े दहाड़ने वाले शोएब अख्तर, पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद जमकर बरसे
Shoaib Akhtar on Pakistan team: अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीम की हर कोई आलोचना कर रहा है। पूर्व क्रिकेटर भी टीम की खामियां गिनवा रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम की परेशानी भी बढ़ गई है। शोएब अख्तर इस टीम को लेकर दहाड़ते हैं लेकिन अब वह भी धीमे पड़ गए।
हार के तुरंत बाद अख्तर अपने यूट्यूब चैनल पर आए और पाक मैनेजमेंट को लताड़ लगाई। ऐसा लग रहा था कि वह रोने वाले हैं। शोएब अख्तर काफी उदास और मायूस नज़र आ रहे थे। वह बोल रहे थे और पीसीबी पर बरस रहे थे। अख्तर काफी दुःखी थे।

अख्तर ने कहा कि मैनेजमेंट में औसत बन्दों को और लेकर आ जाओ। जब कोई अच्छा आदमी मैनेजमेंट में आता है, तो संस्थान बनता है और टीम बनती है। आपने हर किसी को लाकर मैनेजमेंट में बैठा देना है, तो रिजल्ट तो फिर यही आना है। आगे भी ऐसे ही करते रहना और पाकिस्तान टीम का परिणाम भी ऐसा ही आएगा। ब्रांड बिल्डिंग को लेकर मेरा मजाक बना दिया है लेकिन संस्थान बनते हैं, तब उससे ब्रांड बनते हैं।
अख्तर ने यह भी कहा कि इस बहस में अब मैं क्या कहूँ। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति जो आज है, उसके लिए पीसीबी खुद जिम्मेदार है। उन्होंने इस तरह के फैसले लिए हैं। इसी तरह करते रहो। वही गलतियाँ दोहराते रहो और आपको रिजल्ट भी कुछ उसी प्रकार के मिलते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि चेन्नई में बैटिंग के लिए अच्छी पिच पर पाक टीम 300 का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई थी। 282 रनों के कुल स्कोर पर ही टीम रुक गई थी। इसके बाद अफगानिस्तान के पास मुकाबला जीतने का अच्छा मौका था और उन्होंने इसका पूरा लाभ उठाते हुए पाकिस्तान को पटखनी दे डाली।
पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पराजित किया है। ऐसे में टीम का मजाक भी बना है। अफगानिस्तान ने उनको चारों खाने चित करते हुए मैच जीत लिया। इससे पहले भी इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड को पराजित करते हुए उलटफेर कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications