World Cup 2023: कॉनवे और रविन्द्र ने जड़े शतक, इंग्लिश गेंदबाजों का निकाला धुआं

World Cup 2023, ENG vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत न्यूजीलैंड के लिए धाकड़ हुई है। कीवी टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सैकड़ा जमा दिया। 283 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉनवे ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

कीवी ओपनर बल्लेबाज ने धीमी शुरुआत के बाद अपनी गति बढ़ाई और तबाही मचा दी। इंग्लैंड के हर गेंदबाज की उन्होंने जमकर पिटाई करते हुए महज 83 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेवोन कॉनवे का यह पांचवां शतक है। उन्होंने धमाका कर दिया।

england vs new zealand

उनके साथ खेल रहे रचिन रविन्द्र भी पीछे नहीं रहे। उनके बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिली। रविन्द्र ने 37 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी लेकिन बाद में वह धीमे हो गए। हालांकि वह 82 गेंदों में अपना पहला शतक जड़ने में सफल हो गए।

कीवी टीम का पहला विकेट महज 10 रन के कुल स्कोर पर गिरा था। इसके बाद कॉनवे और रविन्द्र ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार इंग्लिश टीम की धुनाई करते रहे। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी भी कर डाली और तेज बैटिंग की।

विल यंग के जल्दी आउट होने से कीवी टीम को तगड़ा झटका लगा था। यंग बिना खाता खोले ही चले गए थे। इसके बाद लग रहा था कि कीवी टीम को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसा नहीं हुआ और तबाही देखने को मिली। डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को धो दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+