World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल इस दिन होगा जारी, BCCI ने किया तारीख का खुलासा
ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023, Schedule: इस साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का ऐलान जल्द किया जाएगा।
ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023, Schedule: भारत में इस साल के अंत में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों पर है। भारत के अधिकतर शहरों में वनडे वर्ल्ड के मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने आईसीसी को वर्ल्ड कप को लेकर ड्रॉफ्ट शेड्यूल पहले ही भेज दिया था। लेकिन इस पर फाइनल फैसला आना अभी बाकी है।
अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान: क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो अगले सप्ताह वनडे वर्ल्ड के शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 27 जून को मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वर्ल्ड कप में होने वाले सभी मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा। क्रिकेट फैंस फाइनल शेड्यूल का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

PCB ने जताया था एतराज: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी तक ड्रॉफ्ट शेड्यूल पर सहमति नहीं बनी है। बोर्ड ने अभी तक आईसीसी को शेड्यूल को लेकर अपनी तरफ से अप्रूवल नहीं भेजा है। पाकिस्तान बोर्ड ने पाकिस्तान के मैचों के लिए स्थान में बदलाव की मांग की थी। जिसे बीसीसीआई द्वारा खारिज कर दिया गया था।
आईसीसी से की थी गुजरारिश: पीसीबी ने आईसीसी से पाकिस्तान के दो मुकाबले के वेन्यू में बदलाव कराने की गुजारिश की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर जबकि दूसरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू के मैदान पर पाकिस्तान वर्ल्ड कप के मुकाबले नहीं खेलना चाहती है। लेकिन पाकिस्तान की इस मांग को खारिज कर दिया गया है।
पाकिस्तान ने लगाया गंभीर आरोप: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी से लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तक लगातार भारत पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। पाकिस्तान के मुताबित भारत जानबूझकर उन्हें मुश्किल विकेट पर खेलने को आमंत्रित कर रही है। कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तो वर्ल्ड कप से बॉयकोट करने की मांग तक उठा दी है।












Click it and Unblock the Notifications