AFG vs PAK: खिलाड़ी मैदान पर नाचे और लुंगी डांस गाने पर लगे ठुमके, अफगानिस्तान के शहर काबुल की सड़कों पर जश्न

Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान ने सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम को धूल चटा दी। पाक टीम को अफगानिस्तान ने 8 विकेट के बड़े अंतर से पराजित करते हुए लोगों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार उलटफेर किया है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हरा दिया था।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अफगानी खिलाड़ियों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। इन खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया और डांस किया, टीम बस में भी कुछ यही हुआ। एक यादगार मैच के बाद इस तरह का जश्न बनता भी है, अफगानी टीम ने लुंगी डांस गाने पर बस में भी ठुमके लगाये। यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

afghanistan vs pakistan

ड्रेसिंग के अलावा मैदान पर भी जमकर ठुमके लगे। अफगानिस्तान के खिलाड़ी मैदान के चक्कर लगाते हुए दर्शकों को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा। इसके अलावा इरफ़ान पठान के साथ राशिद खान का डांस कौन भूल सकता है। राशिद ने कहा था कि जीतने पर आप डांस करेंगे, इरफ़ान पठान ने अपना वादा पूरा कर दिया।

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के अलावा उनके फैन्स भी कम नहीं थे। मैच में टीम की जीत के बाद काबुल की सड़कों पर धमाल देखने को मिला। फैन्स ने वहां खूब जश्न मनाया और अपनी टीम को बधाइयाँ दी। अफगानिस्तान के यूट्यूबर पठान भाई ने लाइव आकर कहा कि हमारा मकसद पूरा हो गया, हम मैच के साथ वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं।

पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 7 विकेट पर 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए बबार आज़म ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अब्दुल्लाह शफीक के बल्ले से भी रन आए। वह भी अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे थे।

जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने एक बड़ा धमाका कर दिया। अफगानिस्तान ने 49 ओवरों में ही 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली और इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के लिए अब परेशानी खड़ी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+