World Cup 2023: पहले ही मैच में न्यूजीलैंड टीम बुरी फंसी, 4 दिग्गज खिलाड़ी हुए बाहर

World Cup 2023, ENG vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन फिटनेस कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच से बाहर हो गए थे। वह इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बने। टॉम लैथम को कप्तानी सौंपी गई।

मैच में टॉस के समय एक और खिलाड़ी के बाहर होने का पता चला। अनुभवी तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए। यह कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका था। न्यूजीलैंड की टीम में फर्ग्युसन सबसे तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

new zealand vs england

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्टैंड-इन कप्तान टॉम लैथम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फर्ग्युसन चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। लैथम ने कहा कि दुर्भाग्य से फर्ग्युसन को निगल है। सोढ़ी, केन, साउदी सभी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

एक ही मैच में न्यूजीलैंड के कई दिग्गज बाहर हो गए। सोढ़ी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया, इसके बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आ पाया। पहला मुकाबला काफी अहम होता है और न्यूजीलैंड की टीम को दिग्गजों के बिना मैदान पर उतरना पड़ा है। यह उनके लिए अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है।

गौरतलब है कि केन विलियमसन को आईपीएल के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं दिखे थे। अब वह ठीक होकर वापस लौटे हैं लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। कोई जोखिम नहीं उठाने के उद्देश्य से कीवी टीम मैनेजमेंट ने उनको बाहर रखा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (उपकप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी, विल यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+