'भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने भेजा था', वर्ल्ड कप जीत के बाद शैफाली वर्मा का हैरान करने वाला खुलासा

Womens World Cup Shafali Verma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में 21 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा का अहम रोल रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इसके साथ ही वह महिला विश्व कप फाइनल में यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। पहले बल्ले और फिर गेंद से शैफाली वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को एक यादगार जीत दिला दी।

बल्ले और गेंद से शैफाली ने किया कमाल (Womens World Cup Shafali Verma)

सेमीफाइनल से पहले चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल हुईं शैफाली ने मैच से पहले कहा था कि उन्हें भगवान ने यहां कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है। फाइनल में उनका प्रदर्शन इस विश्वास को सही साबित किया। फाइनल में उन्होंने 78 गेंदों में 87 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को एक मजबूत शुरुआत दी। उनकी यह पारी टीम को 298 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम थी।

Shafali Verma 1

दो विकेट लेकर पलटा मैच

बल्ले के बाद जब दक्षिण अफ्रीका की पारी में ओपनर लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लूस के बीच साझेदारी बन रही थी, तब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शैफाली को गेंद थमाई। शैफाली ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और अपनी दूसरी ही गेंद पर लूस को कॉट एंड बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी। अगले ओवर में उन्होंने अनुभवी ऑलराउंडर मरिज़ाने कैप का भी विकेट लिया। उनके इस दो विकेट ने दक्षिण अफ्रीका को दबाव में ला दिया।

जीत के बाद कही बड़ी बात

जीत के बाद शैफाली ने कहा कि मैंने स्टार्टिंग में ही बोला था भगवान ने मुझे यहां कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है। और आज वह दिखा।शैफाली ने इस पल को शब्दों में बयां न कर पाने की बात कहते हुए अपनी सफलता का श्रेय आत्मविश्वास और शांतचित्त रहने को दिया। उन्होंने कहा कि मुझे खुद पर विश्वास था कि अगर मैं खुद पर विश्वास रखूंगी और शांत रहूंगी तो मैं कुछ भी कर सकती हूं।

उन्होंने अपने माता-पिता, भाई और दोस्तों के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें खेल के महत्व और फाइनल के महत्व के बारे में लगातार याद दिलाया। कप्तान हरमनप्रीत ने जब बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के महंगे साबित होने के बाद शैफाली को गेंद सौंपी तो शैफाली ने 7 ओवर फेंके, 36 रन दिए और 2 अहम विकेट लिए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत की 52 रन की जीत को सुनिश्चित किया और उन्हें इस ऐतिहासिक रात का 'प्लेयर ऑफ द मैच' बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+