World Cup: सेमीफाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की भिड़ंत? क्या पूरा होगा वर्ल्ड कप जीतने का सपना

Women's World Cup Semifinal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुपर-4 स्टेज में लगातार तीन हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच भारत के लिए करो या मरो की स्थिति थी, जिसमें टीम 'ब्लू इन ब्लू' ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है।

न्यूज़ीलैंड पर शानदार जीत (Women's World Cup Semifinal)

इस अहम मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 212 रन की विशाल साझेदारी की और शतक जड़े। अंत में जेमिमा रोड्रिग्स ने सिर्फ़ 55 गेंदों पर 76 रन बनाकर भारत का स्कोर 50 ओवरों में 340/3 तक पहुंचाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 271/8 रन ही बना सकी और भारत ने 53 रनों से मैच जीत लिया।

Womens World Cup 1

सेमीफाइनल में किससे होगा सामना?

ब्रूक हॉलिडे (81) और इज़ाबेला गेज़ (65) के अलावा न्यूजीलैंड की कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहा और नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। भारत सेमीफाइनल में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा, लेकिन भारत का प्रतिद्वंद्वी अभी तय नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया इस समय 11 अंकों के साथ अपराजित रहते हुए पहले स्थान पर है।

10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है अफ्रीका

वहीं दक्षिण अफ्रीका 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टॉप टीम का फैसला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अंतिम लीग मैच से होगा। इस मैच का विजेता ही अंक तालिका में पहले स्थान पर रहेगा और सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा। भारत का एक मैच बांग्लादेश के खिलाफ बाकी है, लेकिन उसका परिणाम भारत की अंक तालिका की स्थिति को नहीं बदलेगा।

तारीख, समय और स्थान

भारतीय महिला टीम का सेमीफ़ाइनल मैच पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। चूंकि टीम पहले ही इस मैदान पर कुछ मैच खेल चुकी है, इसलिए घरेलू परिस्थितियों का लाभ 'वीमेन इन ब्लू' को जरूर मिलेगा। अपने पहले विश्व कप खिताब की तलाश में जुटी भारतीय टीम को सेमीफ़ाइनल में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म दिखानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+