Women's T20 World Cup: कब और कहाँ होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, जारी हुआ महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल

Women's T20 World Cup: बांग्लादेश की मेजबानी में महिला टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच यूएई में शुरू होने वाला है। 3 अक्टूबर से शुरू होकर टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक चलने वाला है। 10 टीमों के साथ होने वाला यह मेगा इवेंट बांग्लादेश में आयोजित होना था लेकिन वहां राजनीतिक उठापटक और हिंसा के कारण इसे यूएई शिफ्ट कर दिया गया।

शारजाह और दुबई में कुल 23 मुकाबले खेले जाएँगे। दुबई में फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। पांच-पांच टीमों के साथ कुल दो ग्रुप बनाए गए हैं। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज की टीमें हैं।

Women s T20 World Cup

दोनों ग्रुप की टीमें अपने-अपने ग्रुप में एक-दूसरे के साथ मैच खेलेगी। हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

3 अक्टूबर

बांग्लादेश vs स्कॉटलैंड, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)
पाकिस्तान vs श्रीलंका, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

4 अक्टूबर

दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)
भारत vs न्यूजीलैंड, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

5 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)
बांग्लादेश vs इंग्लैंड, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

6 अक्टूबर

भारत vs पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)
स्कॉटलैंड vs वेस्टइंडीज, दुबिया इंटरनेशनल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

7 अक्टूबर

इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

8 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

9 अक्टूबर

स्कॉटलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)
भारत vs श्रीलंका, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

10 अक्टूबर

बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

11 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

12 अक्टूबर

न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)
बांग्लादेश vs दक्षिण अफ्रीका, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

13 अक्टूबर

इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

14 अक्टूबर

न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

15 अक्टूबर

इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

17 अक्टूबर

पहला सेमीफाइनल (A1 बनाम B2) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में (शाम 7:30 बजे)

18 अक्टूबर

दूसरा सेमीफाइनल (B1 बनाम A2) शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में (शाम 7:30 बजे)

20 अक्टूबर

फाइनल (विजेता SF1 vs विजेता SF2) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में (शाम 7:30 बजे)

महिला टी20 वर्ल्ड कप कहाँ देखें

फैन्स महिला टी20 वर्ल्ड कप मैचों का लुत्फ़ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं। इसके अलावा डिजनी+हॉटस्टार के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर भी मैचों को लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+