Women T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले लग सकता है झटका, मंधाना का खेलना मुश्किल
मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया वार्म-अप मैच के दौरान अपनी उंगली को चोटिल कर लिया था जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ खेल में हिस्सा नहीं लिया। अब पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत में भी मंधाना का खेलना मुश्किल है।

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप में 12 फरवरी को मुकाबला होना है जिसके लिए टीम इंडिया के पास बहुत अच्छी खबर नहीं आ रही है क्योंकि उसकी स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के केप टाउन के न्यूलैंड्स में रविवार को होने जा रहे मुकाबले में खेलने की संभावना नहीं है। 26 वर्षीय मंधाना ने मेग लैनिंग के खिलाफ भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वार्म-अप मैच के दौरान अपनी उंगली को चोटिल कर लिया और फिर उन्होंने के बांग्लादेश के खिलाफ खेल में हिस्सा नहीं लिया।
आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'अभ्यास मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। हम यह नहीं कह सकते कि वह अभी विश्व कप से बाहर हैं। लेकिन हो सकता है वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलें।'
मंधाना ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहीं थी। इससे पहले उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज में पांच मैचों में केवल 86 रन बनाए थे जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 74 रनों की पारी को छोड़कर, मंधाना श्रृंखला में बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही।
केवल मंधाना ही नहीं बल्कि बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैचों में बल्लेबाजी नहीं करने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस को लेकर भी चिंता है। टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में हरमनप्रीत का कंधा चोटिल हो गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनको आराम करने और वापस अपनी शेप में आने की जरूरत है।
हरमनप्रीत ने फाइनल के बाद कहा, "मेरा शरीर ठीक है। यह आराम के साथ बेहतर हो जाएगा।"
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। पाक टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ हैं। पाक के अलावा भारत ग्रुप बी खेलों में हीथर नाइट की इंग्लैंड, हेले मैथ्यूज की वेस्टइंडीज और लौरा डेलानी की आयरलैंड से भी भिड़ेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications