'खेल जोड़ता है'- वर्ल्ड कप में पाक कप्तान की नन्ही बेटी को मिला भारतीय खिलाड़ियों का प्यार

नई दिल्ली, 7 मार्च: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबलें 'ब्लॉकबस्टर' होते हैं। दोनों देश बहुत ही कम खेलते हैं इसलिए विश्व कप मैच खास बन जाते हैं। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप से भारत का मिथक पिछले विश्व कप में ही तोड़ा है जब बाबर आजम की अगुवाई में पाक ने टीम इंडिया को पहली बार हराया था।

दोनों टीमों के बीच मुकाबले में जबरदस्त प्रतिद्वंदता से हटकर शानदार खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी देखने को मिलता है। दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच की कमेस्ट्री भी लोकप्रिय हुई है।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले

भारत-पाकिस्तान मुकाबले

विश्व कप 2021 में विराट कोहली द्वारा मोहम्मद रिजवान को गले लगाने की तस्वीर आज भी काफी पसंद की जाती है। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला 6 मार्च को खेला गया। यह महिला वर्ल्ड कप का मैच था जिसमें भारत ने बाजी मारने में कामयाबी हासिल की। रविवार को भी एक शानदार सीन देखने को मिला और भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

खेल लोगों को मिलाता है-

जैसे ही गेम खत्म हुआ खिलाड़ी पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह महरूफ और उनकी बेटी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाए दिए। यह सेल्फी इंटरनेट पर वायरल होने लगी तो सचिन तेंदुलकर ने भी प्रतिक्रिया दी। सचिन लिखते हैं- क्या प्यार क्षण है। क्रिकेट में मैदान पर बाउंड्री होती है, लेकिन मैदान के बाहर यह सारी हदें तोड़ देता है। खेल लोगों को मिलाता है।

खेल की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान को महिला एकदिवसीय मैचों में 107 रन से हराकर 11वीं बार हराया।

भारत ने जीत मैच-

भारत ने जीत मैच-

बे ओवल में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, स्मृति मंधाना के अर्धशतक बनाने के बावजूद भारत की शुरुआत खराब रही। भारत ने पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा के बीच 122 रनों के रिकॉर्ड के साथ फिर से वापसी की, क्योंकि टीम ने सात विकेट पर कुल 244 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 10 ओवर के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+