हरमनप्रीत कौर ने बनाया टी20 इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड, पुरुष क्रिकेट में भी अब तक ऐसा नहीं हुआ
हरमनप्रीत कौर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैरान करने वाला कारनामा किया है, पुरुष क्रिकेट टीम में शायद ऐसा रोहित शर्मा कर पाएंगे।

Women's T20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर का अलग स्थान और नाम है। कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में भी वह धमाकेदार खेल के लिए जानी जाती हैं। हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही हैं। हालांकि इसमें उनके बल्ले से उम्मीद के अनुरूप उनका प्रदर्शन देखने को नहीं मिला लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड हरमनप्रीत के नाम हो गया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह का कीर्तिमान किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं बनाया है।
स्मृति मंधाना आयरलैंड के खिलाफ टॉस के बाद 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं। ख़ास बात यह है कि वह ऐसा करने वाली वर्ल्ड की पहली क्रिकेटर हैं। पुरुष क्रिकेट में भी ऐसा अन्य किसी खिलाड़ी ने नहीं किया, रोहित शर्मा ने 148 मैच खेले हैं। इस तरह हरमनप्रीत कौर ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे हर कोई याद रखेगा।
एक और अन्य रिकॉर्ड उन्होंने बल्लेबाजी में भी बनाया है। हरमनप्रीत कौर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे किये हैं। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। ओवरऑल वह इस कीर्तिमान तक पहुँचने वाली चौथी महिला बल्लेबाज हैं। इस सफर में उन्होंने 9 फिफ्टी और एक शतक जमाया है। इस लिस्ट में नम्बर एक पर सूजी बेट्स का नाम आता है। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में वह खास नहीं कर पाईं। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।
आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। सेमीफाइनल के लिए अहम इस मैच में टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। वह 87 रन बनाकर आउट हुईं। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 86 रनों का था। शतक जड़ने का मौका उनके पास था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications