'तेरी शादी में डांस करके तुझे खुश करूंगा,' क्या Rinku Singh की शादी में शाहरुख खान निभाएंगे अपना वादा

Rinku Singh: भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधेंगे और उनकी पत्नी बनेंगी समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज। रिंकू की सगाई और शादी की खबरें आने के बाद फैन्स की उत्सुकता भी चरम पर हैं। रिंकू आईपीएल में केकेआर से खेलते हैं।

उस लम्हे को कौन भूल सकता है, जिसने रिंकू को रातोंरात हीरो बना दिया था। आईपीएल में लगातार पांच छक्के जड़कर रिंकू ने केकेआर को जीत दिलाई थी। यह आईपीएल 2023 था। उसके बाद रिंकू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते चले गए।

rinku singh

केकेआर को उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में अंतिम पांच गेंदों पर छक्के जड़कर जीत दिला दी थी। उनके सामने गेंदबाज यश दयाल थे। जो काफी समय तक बाहर हो गए थे। रिंकू की उस पारी के बाद टीम के मालिक शाहरुख़ खान काफी खुश हुए थे।

Rinku Singh को शाहरुख़ ने क्या कहा

शाहरुख़ ने रिंकू सिंह से एक वादा किया था। उन्होंने उस समय कहा था कि जिस तरह बैटिंग से आज तुमने खुश किया है, उसी तरह तुम्हारी शादी में डांस करके मैं खुश करूँगा। रिंकू सिंह ने यह बात खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। अब यह देखना होगा कि शाहरुख़ अपने प्लेयर्स के लिए किये वादे को निभाते हैं या नहीं।

Rinku Singh की कहाँ होगी शादी

इस बीच रिंकू और प्रिया की शादी को लेकर रिंकू के पिता ने कहा कि जल्दी ही रिश्ता होगा। लखनऊ में शादी होने के अलावा दिल्ली और अलीगढ़ में रिसेप्शन होगा। गौरतलब है कि रिंकू सिंह का घर अलीगढ़ में है और हाल ही में नए घर के प्रवेश का वीडियो भी सामने आया था। इसमें रिंकू ने काम करने वाले लोगों को वहां पैसे बांटे थे।

रिंकू को मिलेगी छप्पर फाड़ आईपीएल सैलरी

गौरतलब है कि इस बार रिंकू सिंह को आईपीएल में 13 करोड़ सैलरी मिलेगी। केकेआर ने उनको इस अमाउंट पर रिटेन किया है। 55 लाख से वह 13 करोड़ की बड़ी रकम तक पहुंच गए और आईपीएल से टीम इंडिया में भी शामिल किये गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+