क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में नहीं खेलेंगे? चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आया बड़ा अपडेट
MS Dhoni: आईपीएल में रिटेंशन लिस्ट आने वाली है। कुछ ही दिनों में टीमों द्वारा अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की जानी है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ हर किसी की नजरें हैं। कारण भी साफ़ है क्योंकि इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी खेलते हैं। फैन्स उनको एक बार फिर से खेलते हुए देखना चाहते हैं।
पिछले सीजन माही कप्तान नहीं थे लेकिन टीम में बने हुए थे। ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था। इस बार धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेलते हुए देखा जा सकता है लेकिन स्थिति अब तक साफ़ नहीं हो पाई है कि वह खेलेंगे या नहीं।

एक रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने एक अहम अपडेट इस बारे में दिया है। उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि धोनी इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले। उन्होंने कहा कि खेलने के बारे में महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
सीएसके के सीईओ ने आगे कहा कि मैं इस बारे में 31 अक्टूबर से पहले बता दूंगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह खेलेंगे। उनके इस बयान ने साफ़ कुछ नहीं किया है लेकिन दर्शकों के लिए इसमें आशा जरुर दिख रही है क्योंकि रिटेंशन लिस्ट तैयार की जा रही है।
इस बार रिटायर प्लेयर्स के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी का नियम लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि धोनी के लिए ऐसा किया गया है। रिटायर प्लेयर्स को फिर से अनकैप्ड कैटेगरी में डालकर टीम में रखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए रिटेंशन अमाउंट कम होने वाला है। धोनी को रखा जाएगा, तो चार करोड़ रुपये मिलेंगे।
धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को काफी कुछ दिया है। इस प्लेयर ने पांच बार अपनी कप्तानी में टीम को खिताबी जीत दिलाई है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दो ही ऐसी टीमें इस इवेंट के इतिहास में अब तक ऐसी हुई हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा टाइटल अपने नाम किये हैं।
आईपीएल ऑक्शन का समय भी नजदीक आ रहा है। इस बार नीलामी साउदी अरब के रियाद शहर में आयोजित की जा सकती है। बीसीसीआई अभी इसे फाइनल करने में लगा हुआ है। रिटेंशन लिस्ट आने के बाद नीलामी प्रक्रिया की चीजों में तेजी देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications