CSK vs LSG: क्या आज धोनी बैटिंग करने के लिए आएँगे? चेन्नई के फैन्स को जानना चाहिए यह अपडेट

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज आईपीएल में एक अहम मैच है। घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स खेलने के लिए उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अपने घर में अच्छा रहा है लेकिन बाहर जाकर एक ही मैच जीतने का मौका मिला है।

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अपने घर में इस सीजन 3 मैचों में जीत दर्ज की है। इस आंकड़े को देखते हुए कहा जा सकता है कि लखनऊ के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। हालांकि लखनऊ की टीम को कम नहीं आँका जाना चाहिए।

ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन कुछ मैचों में धमाका करते हुए दिखाई दिए हैं। चेन्नई के लिए अंतिम समय में बल्लेबाजी करने के लिए आकर उन्होंने बल्ला चलाया है। हार्दिक पांड्या को उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े थे। इसके अलावा एनरिक नॉर्टजे को भी उन्होंने धोया था।

आज के मैच में धोनी बैटिंग करने आएँगे या नहीं, इसका उत्तर कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। पहला तो यह है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स पहले बैटिंग करेगी? अगर चेन्नई पहले बैटिंग करती है, तो धोनी फिनिशिंग टच देने के लिए आ सकते हैं। यह भी कुछ विकेट गिरने पर निर्भर करता है।

अगर चेन्नई लक्ष्य का पीछा करेगी, तो धोनी जल्दी खेलने के लिए नहीं आने वाले हैं। 4 या 5 विकेट गिरने के बाद ही वह बैटिंग करने के लिए आएँगे। दिल्ली के खिलाफ विशाखापट्टनम में धोनी चेज करने के दौरान खेल रहे थे लेकिन चेन्नई को हार मिली थी। हालांकि माही अपना बल्ला जोरदर तरीके से चला गए थे लेकिन दिल्ली के पास काफी रन थे, इस वजह से वहाँ धोनी जीत नहीं दिला पाए।

चेन्नई अगर पहले बैटिंग करती है, तो अंत में धोनी धमाका देखने को मिल सकता है। 1 या 2 ओवरों के खेल में ही वह आएँगे और ताबड़तोड़ रन बरसाने का प्रयास करेंगे। घरेलू फैन्स धोनी की बैटिंग देखने के लिए लालायित हैं। ऐसे में वह अपने फैन्स को निराश नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+