DC vs SRH: क्या डेविड वॉर्नर आज का मैच खेलेंगे? जानिए दिल्ली कैपिटल्स में उनको लेकर बड़ा अपडेट
DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन कुछ मैचों में हार के बाद जीत की राह भी पकड़ी है। पिछले मैच में दिल्ली ने गुजरात टाइटंस को पराजित कर दिया था। अब दिल्ली का मुकाबला धाकड़ टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। यह मुकाबला आसान कभी नहीं होने वाला है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन दो बार आईपीएल का बेस्ट स्कोर खड़ा किया है। दिल्ली के गेंदबाजों को हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोकने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली कैपिटल्स टीम में धांसू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आज का मैच शायद ही खेल पाएं।

गुजरात के खिलाफ मैच में वॉर्नर टीम में नहीं थे। लखनऊ के खिलाफ मैच में ऊँगली की चोट के बाद वह गुजरात के खिलाफ मैच से बाहर हो गए थे।पिछले मैच के दौरान रिकी पोंटिंग ने बताया था कि डेविड वॉर्नर का एक्स-रे एकदम साफ़ है लेकिन हाथ में कुछ सूजन है। अब उनका हाथ कितना ठीक हुआ है, इसके बारे में जानकारी नहीं आई है।
डेविड वॉर्नर खेलेंगे या आज फिर से रेस्ट करेंगे, यह टॉस के समय ही पता चल पाएगा। अगर वॉर्नर इस मैच में नहीं खेलते हैं, तो प्लेइंग इलेवन मस सुमित कुमार को देखा जा सकता है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाना है, गेंदबाजों के लिए अच्छी खबर नहीं है।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी होती है और गेंदबाजों की पिटाई होती है। सीमा रेखा छोटी होने के कारण भी बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है और दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं रहती है। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बैटिंग का जलवा बेंगलुरु के छोटे मैदान पर दिखाया था। इस बार भी कुछ वही हो सकता है।
दिल्ली में मौसम को लेकर कोई समस्या नहीं होने वाली है। शाम के समय ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है। दर्शकों को एक पूरा मुकाबला देखने को मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications