MI vs RR: क्या अर्जुन तेंदुलकर आज का मैच खेलेंगे? कौन हो सकता है मुंबई इंडियंस से बाहर

RR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। मुंबई इंडियंस की स्थिति इस सीजन खराब ही रही है। महज तीन मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है और आज चौथी जीत की तलाश है।

मुंबई इंडियंस की टीम का कॉम्बिनेशन कभी ठीक लगता है लेकिन कुछ मौकों पर फेरबदल करने की आवश्यकता भी महसूस हुई है। आज के मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन देखने लायक होने वाली है। यह समझना होगा कि मुंबई में किन खिलाड़ियों को बदला जा सकता है।

arjun tendulkar

पेस अटैक में दो नाम फिक्स

मुंबई इंडियंस की पेस बैटरी की बात करें, तो जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे पहले आता है। जसप्रीत बुमराह ने अब तक धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। उनकी जगह टीम में पक्की है और उनके अलावा जेराल्ड कोएट्जिया का नाम भी टीम में फिक्स माना जा सकता है।

अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे?

अब तक अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला है। इस मैच में शायद वह प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जा सकते हैं लेकिन पूरी तरह से इस मामले पर कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल करने पर किसी खिलाड़ी को बाहर बैठाना पड़ेगा। वह कौन होगा, जिसे बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा बनाया जा सकता है।

कौन हो सकता है बाहर?

अर्जुन तेंदुलकर खेलते हैं, तो टीम से एक खिलाड़ी को बाहर करना होगा। स्पिन विभाग से श्रेयस गोपाल को बाहर करने पर अर्जुन की जगह बन सकती है। श्रेयस गोपाल की गेंदबाजी क्षमता को देखते हुए ऐसा होना मुश्किल लग रहा है लेकिन अंतिम निर्णय मैनेजमेंट के ऊपर ही निर्भर करेगा। मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया था, ऐसे में वही टीम फिर से मैदान पर दिख सकती है। उस स्थिति में अर्जुन को जगह शायद नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+