WI vs IND: रोहित शर्मा और कोहली दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे? बड़ा कारण सामने आया

WI vs IND, Rohit and kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस से पहले यही समझा जा रहा था कि रोहित शर्मा आएँगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टॉस के समय कुछ अलग ही देखने को मिला। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान मैदान पर आए और मुख्य कप्तान के बारे में जानकारी दी।

रोहित शर्मा नहीं खेल रहे लेकिन उनके अलावा विराट कोहली भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। रोहित और कोहली जैसे दोनों दिग्गजों के बाहर होने का कारण हार्दिक पांड्या ने बताया। हार्दिक पांड्या ने कहा कि रोहित और विराट लगातार खेलते हुए आ रहे हैं, कुछ सवालों का जवाब हमें भी देना होगा इसलिए ये दोनों खिलाड़ी आज रेस्ट कर रहे हैं।

rohit and kohli

हार्दिक पांड्या ने कहा कि रोहित और कोहली तीसरे वनडे के लिए फ्रेश हो जाएंगे। पिछले मैच को लेकर पांड्या ने कहा कि मुझे लगता है कि आप जब किसी को 115 के कुल स्कोर पर आउट करते हैं, तो गेंदबाजों का बेहतरीन कार्य दिखाई देता है।

पांड्या ने कहा कि हम कुछ क्षेत्रों में अब भी सुधार कर सकते हैं। हमारी कैचिंग बेहतरीन रही है। इस मैच में रोहित और विराट की जगह टीम में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि पिछले मैच में सैमसन को बाहर रखने पर बवाल हुआ था।

गौरतलब है कि पिछला मैच भी बारबाडोस में ही खेला गया था। 115 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवा दिए थे। कोहली और रोहित ने खुद को नीचे रखा और अन्य खिलाड़ियों को बैटिंग करने भेजा। रोहित सात नम्बर पर आए थे और कोहली बैटिंग करने नहीं आए। तब तक टीम जीत गई थी लेकिन मुश्किल हुई। ईशान किशन ने फिफ्टी जमाई थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+