WI vs IND: वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में भारत को बुरी तरह हराया, सीरीज में की बराबरी
WI vs IND: वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज में खुद को बरकरार रखा है। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 181 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 182 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत की। भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल और ईशान किशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए धाकड़ शुरुआत की। दोनों ने मिलकर 90 रन जोड़े। गिल 34 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

गिल के बाद टीम इंडिया ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। ईशान किशन ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए। इस सीरीज में लगातार दूसरी बार उनके बल्ले से फिफ्टी देखने को मिली है। सैमसन ने 9 और अक्षर पटेल ने 1 रन बनाया। हार्दिक पांड्या भी 7 रन बनाकर चले गए। सूर्यकुमार यादव 24 रन बनाकर आउट हुए। 41वें ओवर में भारतीय टीम 181 रन बनाकर आउट हो गई। विंडीज के लिए गुडाकेश और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने बेहतरीन शुरुआत की। काइल मेयर्स और ब्रेंडन किंग ने मिलकर 53 रन की भागीदारी की। मेयर्स ने तेज बैटिंग करते हुए 28 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। ब्रेंडन किंग ने 15 रन बनाए। उनके बाद एलिक अथान्जे 6 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने तीन गेंदों में इन दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया।
शिमरोन हेटमायर को कुलदीप यादव ने 9 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इस समय भारत के जीतने की उम्मीद जगी थी। शाई होप और केसी कार्टी ने मिलकर एक साझेदारी करते हुए भारत की उम्मीदों को झटका दिया। होप ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। शाई होप ने नाबाद 63 रन बनाए और कार्टी के बल्ले से नाबाद 48 रन की पारी देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications