WI vs IND: पहली सीरीज में ही रोहित-जायसवाल के नाम बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

West Indies vs India: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपन करते हुए काफी प्रभावशाली खेल दिखाया। रोहित ओपन करते हैं लेकिन जायसवाल डेब्यू कर रहे थे और उनके बल्ले से रन आए। दोनों के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अच्छा तालमेल देखने को मिला है।

पोर्ट ऑफ़ स्पेन में भारत की दूसरी पारी के दौरान दोनों इतिहास रचने से थोड़ा दूर रह गए। इन दोनों के बीच सीरीज में लगातार तीसरी बार शतकीय भागीदारी करने का मौका था। रोहित शर्मा के आउट होने से ऐसा नहीं हो पाया। रोहित और जायसवाल ने नई गेंद के खिलाफ वेस्टइंडीज की धज्जियां उड़ा दी।

west indies vs india

रोहित शर्मा और जायसवाल ने इस सीरीज की तीन पारियों में कुल 466 रन जोड़े हैं। विदेश में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी बन गई। उनसे पहले दो जोड़ियों ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। गावस्कर और चेतन चौहान इस मामले में नम्बर एक पर हैं।

चेतन चौहान और गावस्कर ने 8 पारियों में 537 रन बनाए। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1979 में यह कीर्तिमान बनाया था। गौतम गंभीर और सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 पारियों में 477 रन जोड़े थे। साल 2005-06 में ऐसा हुआ था। अब रोहित और जायसवाल ने इन दिग्गजों में खुद को शामिल किया है।

गौरतलब है कि जायसवाल ने डोमनिका में पहला टेस्ट खेलते हुए शतक जमाया था। वह डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले भारतीयों में अपना नाम दर्ज करा लिया। जायसवाल के अलावा रोहित शर्मा के बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिली थी। दूसरे टेस्ट में भी दोनों के बैट से पहली पारी में फिफ्टी देखने को मिली।

दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में फिफ्टी जमाई। यह उनके टेस्ट जीवन में सबसे तेज अर्धशतक था। जायसवाल भी तेजी से बैटिंग कर रहे थे लेकिन वह 38 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+