WI vs IND: ईशान किशन ने पन्त के बल्ले से की बैटिंग, उनकी तरह छक्का जड़ पूरी की फिफ्टी, देखें वीडियो
WI vs IND, Ishan Kishan: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में भारतीय टीम की तरफ से तूफानी बैटिंग देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। उनके बाद अन्य खिलाड़ियों के बल्ले से भी तेजी से रन आए।
भारतीय टीम की दूसरी पारी 2 विकेट पर 181 रनों पर घोषित कर दी गई। वेस्टइंडीज को यह मुकाबला जीतने के लिए 365 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया गया। चौथे दिन के अंतिम सेशन में भारतीय पारी घोषित की गई और वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने के लिए बुला लिया गया।

अपने दूसरे टेस्ट मैच में खेल रहे ईशान किशन को ऊपर खेलने के लिए भेजा गया और उन्होंने निराश नहीं किया। ईशान किशन ने 33 गेंदों का सामना कर फिफ्टी जड़ दी। यह टेस्ट में उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली। किशन ने फिफ्टी से पहले बल्ला बदला और पन्त का RP 17 लिखा हुआ बैट लाया गया। उससे उन्होंने पन्त के स्टाइल में छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया।
ईशान किशन की फिफ्टी पूरी होते ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित होने का ऐलान कर दिया। उनके साथ शुभमन गिल भी क्रीज पर मौजूद रहे। इल 37 गेंदों का सामना कर 29 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। विंडीज के लिए दूसरी पारी में गैब्रिएल और वॉरिकेन ने 1-1 विकेट झटका।
इससे पहले रोहित शर्मा और जायसवाल ने मिलकर पहली पारी ने कुल 98 रनों की भागीदारी कर डाली। रोहित ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और टी20 स्टाइल में खेलते हुए तेज अर्धशतक जड़ा। उनके बल्ले से महज 35 गेंदों में फिफ्टी देखने को मिली। भारत ने 10 ओवर में ही 90 रन ठोक डाले थे।
रोहित शर्मा 57 और जायसवाल 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बारिश का खलल बार-बार देखने को मिला। लंच के बाद का सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच रुका रहा। अंतिम सेशन में टीम इंडिया ने तेजी से बैटिंग कर वेस्टइंडीज को वापस खेलने के लिए बुला लिया।












Click it and Unblock the Notifications