WI vs IND: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 में चिंता की खबर, बारिश से बिगड़ेगा खेल
IND vs WI, 1st T20 Weather: वेस्टइंडीज को एकदिवसीय सीरीज में 2-1 के अंतर से हराने के बाद टीम इंडिया का नया असाइनमेंट टी20 सीरीज है। इसमें पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रयास इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करना होगा।
वनडे मैचों में देखा गया था कि पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार थी। गेंदबाजी के लिए अनुकूल वातावरण के कारण दो मैचों में रन ही नहीं बने। इसके अलावा मौसम भी काफी अहम भूमिका निभाता है। इन सब बातों को लेकर आपको भी जानकारी जरुर होनी चाहिए।

पहला टी20 मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआत में मौसम अच्छा रहेगा लेकिन जैसे ही समय बीतेगा, मौसम में बदलाव आएगा। मैच के दौरान बारिश के पूरे आसार हैं। 1 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। मुकाबले के दौरान बारिश का खलल देखने को मिल सकता है।
जोरदार आंधी और तूफ़ान के आसार भी नजर आ रहे हैं। दर्शकों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। इस वजह से मैच के दौरान बारिश की संभावना ज्यादा हो जाती है। मैदान पर दिन में बादल छाये रहेंगे। इससे सूरज की किरणों और गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन बाद में बारिश से परेशानी होगी।
पिच की बात की जाए तो टी20 क्रिकेट में अक्सर पिचें बैटिंग फ्रेंडली होती है। गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। फैन्स तो यही चाहेंगे कि बारिश न हो और पूरा मैच देखने को मिले।
दोनों टीमों के ये खिलाड़ी हैं
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ , ओशेन थॉमस।












Click it and Unblock the Notifications