WI vs IND: भारत ने बनाये टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 100 रन, अश्विन ने दिए वेस्टइंडीज को झटके
WI vs IND: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने 365 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप्स तक 2 विकेट पर 76 रन बनाए। तेजनारायण चन्द्रपॉल 24 और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज को जीत के लिए अभी 289 रन और चाहिए।
इस टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 181 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज की टीम को भारत से 365 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। खेल बारिश के कारण प्रभावित भी रहा।

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। भारतीय टीम ने तेरहवें ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। टेस्ट में सबसे तेज 100 रन बनाने के मामले में भारतीय टीम टॉप पर आ गई। टीम इंडिया ने 12.2 ओवरों में 100 रन बना डाले।
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम है। श्रीलंका ने साल 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ 13.2 ओवरों में 100 रन बनाये थे। 1994 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13.3 ओवरों में ऐसा किया था। बांग्लादेश का नाम भी लिस्ट में शामिल है। 13.4 ओवरों में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 रन बनाए। 2012 में ऐसा हुआ था। इंग्लैंड ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 13.4 ओवरों में 100 रन बनाये।
रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर दी। रोहित शर्मा के टेस्ट जीवन की यह सबसे तेज फिफ्टी है। उनके अलावा ईशान किशन के बल्ले से भी तूफानी पारी देखने को मिली। ईशान किशन ने 33 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। दूसरे सेशन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था।
जवाबी पारी में खेलते हुए क्रैग ब्रैथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। दोनों टच में दिख रहे थे लेकिन अश्विन ने ब्रैथवेट को 28 पर चलता किया। इसके बाद अश्विन ने मैकेंजी को बिना खाता खोले आउट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications