WI vs IND: ईशान किशन की फिफ्टी के बाद वेस्टइंडीज ने छुड़ाये भारत के पसीने, रोहित ने दिलाई जीत

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस वनडे मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसे 7 विकेट से जीत लिया। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवर में 114 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए भारत ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

टॉस जीतकर भारत ने वेस्टइंडीज को पहले खेलने के लिए बुलाया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने यह निर्णय सही साबित कर दिया। वेस्टइंडीज ने एक के बाद एक कई विकेट गंवाए। काइल मेयर्स (2) से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अंत तक चलता रहा।

rohit and kishan

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर जडेजा और कुलदीप यादव का सामना नहीं कर पाए। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शाई होप थे। उनके बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा एलिक अथान्जे और ब्रेंडन किंग ने क्रमशः 22 और 17 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवरों में 114 रन बनाकर आउट हो गई।

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा ने भी 3 विकेट झटके। हार्दिक पांड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर के खाते में भी 1-1 विकेट आया। मुकेश कमर का यह डेब्यू मैच था।

जवाब में खेलते हुए भारत की भी खराब शुरुआत रही। गिल और ईशान किशन ओपन करने आए थे। गिल 7 रन बनाकार जेडन सील्स का शिकार बन गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए आए और 19 रन पर आउट हो गए। ईशान किशन एक छोर पर खड़े थे। पांड्या 5 रन बनाकर रन आउट हो गये। किशन ने धाकड़ बैटिंग करते हुए 45 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। वह 52 रन बनाकर आउट हो गए।

छोटे स्कोर के बाद भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे। हालांकि रोहित शर्मा नीचे खेलने के लिए आए और कोहली ड्रेसिंग में ही रहे। रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। जडेजा ने नाबाद 16 और रोहित ने नाबाद 8 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+