WI vs IND: भारत के 438 रनों के बाद वेस्टइंडीज ने दिया बैटिंग से करारा जवाब

WI vs IND 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट पर 86 रनों का स्कोर बनाया। भारतीय टीम की पहली पारी 438 रनों के स्कोर पर सिमट गई। वेस्टइंडीज फ़िलहाल भारतीय टीम के स्कोर से 352 रन पीछे है।

दूसरे दिन के पहले सेशन में विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 29वां शतक जड़ा। सचिन तेंदुलकर ने भी पोर्ट ऑफ़ स्पेन के इसी मैदान पर अपना 29वां टेस्ट शतक जमाया था। इसके अलावा कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में 76वां शतक था। 500वें गेम में शतक जड़ने वाले वह इकलौते बल्लेबाज बन गए।

west indies vs india

कोहली के अलावा जडेजा का बल्ला भी चला और उन्होंने फिफ्टी जड़ी। कोहली शतक के बाद दुर्भाग्य से रन आउट होकर 121 के निजी स्कोर पर चलते बने। जडेजा भी 61 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन कुछ देर के लिए क्रीज पर टिके थे लेकिन 25 रन बना पाए।

निचले क्रम से अश्विन ने अपने बल्ले से गदर मचाते हुए टीम इंडिया का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया। अश्विन ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली और भारतीय टीम की पहली पारी 438 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। दूसरे दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे।

चायकाल तक भारतीय पारी समाप्त हो गई। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कीमार रोच और वॉरिकैन रहे। दोनों के खाते में 3-3 विकेट आए। जेसन गोल्डर ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा शैनन गैब्रिएल ने भी 1 विकेट हासिल किया।

जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की बेहतरीन शुरुआत रही। तेजनारायण चन्द्रपॉल और ब्रैथवेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 76 रनों की भागीदारी की। दिन के अंतिम समय में जडेजा ने चन्द्रपॉल को 33 रन पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। ब्रैथवेट 37 और किर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर नाबद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+