IND vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ केंसिंग्टन ओवल पर कैसा है भारत का इतिहास, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
West Indies vs India, 1st ODI: टीम इंडिया आज, 27 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी, जोकि विश्व कप 2023 से पहले प्रैक्टिस के लिहाज काफी अहम माना जा रहा है। पहला मैच केंसिंगटन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज की तरह क्या यहां भी भारत का पलड़ा भारी रहेगा? आइए जानते हैं केंसिंग्टन ओवल पर कैसा है भारत का इतिहास।
केंसिंग्टन ओवल पर कैसा है भारत का इतिहास
बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम (Kensington Oval Barbados) में वेस्टइंडीज और भारत के बीच अब तक कुल 3 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में आमना-सामना हुआ है। इस मैदान पर आखिरी भिडंत 2002 में देखने को मिली थी। इस दौरान भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था, जबकि विंडीज ने दो मैच जीते हैं। टीम के सभी खिलाड़ी यहां पहली बार कोई वनडे मुकाबला खेलेंगे।

भारत और विंडीज वनडे सीरीज हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
भारत और विंडीज के बीच वनडे सीरीज के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां भी टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 बार वनडे सीरीज में भिड़ंत हो चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम ने 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने सिर्फ आठ बार जीत का स्वाद चखा है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज टीम फुल स्क्वाड
शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक करिहा, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 27 जुलाई: पहला वनडे, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
- 29 जुलाई: दूसरा वनडे, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
- 1 अगस्त: तीसरा वनडे, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद












Click it and Unblock the Notifications