WI vs ENG, 1st T20 Dream11: रातों-रात बदलें अपनी किस्मत, घर बैठे ऐसे बन सकते हैं करोड़पति
WI vs ENG, 1st T20 Dream11 Prediction: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 13 दिसंबर से होने जा रहा है। भारतीय समयनुसार 13 दिसंबर सुबह साढे़ तीन बजे से इन दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज को 2-1 से जीता था। जिससे टीम को यह विश्वास हो गया था कि वह किसी भी दिन किसी भी टीम को हरा सकती है।
रसेल की वापसी से मजबूत वेस्टइंडीज: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज की टीम में दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे रसेल की वापसी हुई है। रसेल के साथ, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन और काइल मेयर्स, जिन्होंने राष्ट्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया था, अभी भी इस सीरीज का हिस्सा हैं। रोवमैन पॉवेल टी-20 कप्तान के रूप में वापस आ गए हैं जबकि शाई होप को उपकप्तान के रूप में टीम में चुना गया है।

इंग्लैंड की नजरें वापसी पर: पिछले कुछ महीनों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड अब टी-20 सीरीज में अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड के लिए मोईन अली और क्रिस वोक्स की टी-20 टीम में वापसी हुई है जबकि चोट से उबर चुके तेज गेंदबाज रीस टॉपले को 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है। हैम्पशायर के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने अपना पहला टी-20 कॉल-अप हासिल किया है। कप्तान जोस बटलर के साथ फिल साल्ट, विल जैक्स, बेन डकेट और हैरी ब्रूक पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
ड्रीम 11 टीम 1: जोस बटलर (कप्तान), निकोलस पूरन, बेन डकेट, रोवमैन पॉवेल (उप-कप्तान), आंद्रे रसेल, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्डे।
ड्रीम 11 टीम 2: जोस बटलर, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमायर, काइल मेयर्स (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, हैरी ब्रूक, जेसन होल्डर, लियाम लिविंगस्टोन (उपकप्तान), सैम कुरेन, रीस टॉपले, अकील होसेन।
वेस्टइंडीज की टीम: काइल मेयर्स, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्डे।
इंगलैंड की टीम: फिल साल्ट / विल जैक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, रेहान अहमद / आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, रीस टॉपले।












Click it and Unblock the Notifications