WI vs AUS: रोवमैन पॉवेल ने तोड़ा क्रिस गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी बल्लेबाजी से रच दिया इतिहास
WI vs AUS Rovman Powell: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह कारनामा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में किया, जो सेंट किट्स एंड नेविस के बासेटेरे में खेला गया।
रोवमैन पॉवेल ने रचा इतिहास (WI vs AUS Rovman Powell)
रोवमैन पॉवेल इस मैच में भले ही केवल 22 गेंदों में 28 रन ही बना सके, लेकिन इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के भी लगाए। उनके इस प्रदर्शन के साथ ही उनके टी20 इंटरनेशनल करियर के 1,925 रन पूरे हो गए। उन्होंने यह रन 99 मैचों की 87 पारियों में बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 141 से ज्यादा है। उनके नाम 1 शतक और 9 अर्धशतक भी दर्ज है।

टूटा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
वहीं क्रिस गेल ने अपने टी20I करियर में 1,899 रन बनाए थे, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। गेल ने ये रन 79 मैचों में बनाए थे और उनके नाम 2 शतक व 14 अर्धशतक हैं। इस सूची में निकोलस पूरन अब भी टॉप पर हैं, जिन्होंने 2,275 रन बना रखे हैं। आने वाले समय में पॉवेल के पास निकोलस पूरन को पछाड़ने का मौका होगा।
ऐसा रहा मैच का हाल
चौथे टी20I मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और टीम ने 67 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि बाद में शेरफेन रदरफोर्ड (31 रन), रोवमैन पॉवेल (28 रन), रोमारियो शेफर्ड (28 रन) और जेसन होल्डर (26 रन) की तेज पारियों की बदौलत टीम ने 205/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने ये टारगेट सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। ग्रीन ने 35 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications