युजवेंद्र चहल को आरसीबी ने इस वजह से निकाला था, बाद में युजी काफी नाराज हुए थे

Yuzvendra Chahal: साल 2022 की आईपीएल नीलामी से पहले युजवेंद्र चहल को आरसीबी से रिलीज कर दिया गया था। यह हैरान करने वाली खबर थी। चहल खुद को बाहर करने के बाद नाराज भी थे। इन सभी बातों का खुलासा अब टीम के पूर्व डायरेक्टर माइक हेसन ने किया है।

हेसन ने कहा कि हमने तीन खिलाड़ी रिटेन किये थे, इससे अतिरिक्त 4 करोड़ मिले थे। युजी और हर्षल को वापस खरीदना था। हेसन ने कहा कि वापस खरीदते समय नीलामी में युजी का नाम ही काफी देरी से आया। इसका मतलब यह था कि हम उनको खरीदने की गारंटी नहीं ले सकते थे क्योंकि यह मुश्किल काम था।

yuzvendra chahal

हर्षल पहले तीन सेट में थे और युजी काफी नीचे चले गए थे। अगर हम चहल के लिए छठे सेट तक इंतजार करते और पैसे बचाकर रखते, तो वहां हमसे ज्यादा पैसे वाली पांच टीमें और भी थी। सोचो अगर हमने सभी गेंदबाजों को जाने दिया और फिर युजी को भी नहीं ले पाए तो बिना लेग स्पिनर के रहना पड़ता। हमने मॉक ऑक्शन में काफी चर्चा की थी कि कैसे युजी को वापस लाना है।

हेसन ने कहा कि युजवेंद्र को नीलामी से पहले कॉल पर बता दिया गया था लेकिन वह निराश हो गए थे। उनको समझाना मुश्किल था कि नीलामी में चीजें कैसे चलती हैं। वह इसमें रूचि भी नहीं ले रहे थे और इसके लिए उनको दोष भी नहीं देना चाहिए। वह आरसीबी के खिलाड़ी थे और नाराज हो गए थे। जो भी मुद्दे उनके सामने लाये गए थे, उन सभी के बारे में उनको पता है। यह मैं सुनिश्चित करता हूं।

गौरतलब है कि आरसीबी से पहले चहल को मुंबई इंडियंस से भी खेलने का मौका मिला था। आरसीबी में जाने के बाद वह असरकारक रहे थे और टीम इंडिया में शामिल किये गए थे। वह एक विकेट टेकिंग गेंदबाज की भूमिका में हमेशा तैयार रहते थे। बाद में जब उनको नीलामी में आरसीबी ने फिर से नहीं खरीदा, तो राजस्थान रॉयल्स ने हाथ मारा। राजस्थान रॉयल्स ने उनको 6 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि में खरीद लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+