Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Explained: रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से क्यों हटाया गया? सामने आया हिटमैन को बेइज्जत करने वाले शख्स का नाम

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की एकदिवसीय और टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें हैरान करने वाला निर्णय रोहित शर्मा को लेकर रहा है। रोहित शर्मा को एकदिवसीय कप्तान के पद से हटा दिया गया है। एक तरह से यह हिटमैन की बेइज्जती है क्योंकि उनकी कप्तानी में कोई खराबी नहीं थी।

रोहित शर्मा को टीम में तो रखा गया है लेकिन उनकी जगह कप्तानी शुभमन गिल को थमा दी गई है, ऐसे में रोहित के फैन्स में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसके पीछे कारण भी सामने आया है कि क्यों हिटमैन को एकदिवसीय क्रिकेट की कप्तानी से हटा दिया गया।

rohit sharma

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसी साल चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब टीम में उनको रखा गया है, तो कप्तानी से बाहर करने का क्या मतलब है। इसके पीछे क्या लॉजिक है, वह भी सामने आया है।

Rohit Sharma को किसने हटाया?

हिटमैन को कप्तानी से हटाने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि चीफ सलेक्टर अजित अगरकर ही हैं। उन्होंने ही रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी से हटाकर रिटायरमेंट पर मजबूर किया था। विराट कोहली को भी रिटायर होने पर मजबूर कर दिया गया था। अब रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद अगरकर ने प्रतिक्रिया दी है, कारण भी बताया है।

अगरकर ने क्या बताया कारण

अगरकर का कहना है कि तीनों फॉर्मेट्स के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव है। साथ ही, वनडे फिलहाल सबसे कम खेले जाने वाला फॉर्मेट है। पूरा फोकस टी20 वर्ल्ड कप पर है। योजना यह है कि शुभमन गिल को नए रोल में ढलने के लिए समय दिया जाए।

Rohit Sharma ने दिलाया चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब

गिल को आगे लाने के लिए यहां रोहित की बलि दे दी गई। अब रोहित अगर रिटायरमेंट भी लेंगे, तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने धांसू कप्तानी की थी। जब टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस है, तो वनडे में इतना बड़ा बदलाव करने की बात समझ से परे है। टी20 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव के साथ अच्छा कर रही है। टेस्ट में गिल हैं, तो वनडे में रोहित को बाहर करना उचित नहीं कहा जा सकता। उनका प्रदर्शन यहां अच्छा रहा है।

वनडे में रोहित की कप्तानी के आंकड़े

अगर रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड देखा जाए, तो यह धमाकेदार है। उन्होंने कुल 56 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है। इनमें से 42 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली। 12 मैचों में टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा और जीत का प्रतिशत 76 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+